साइकिल से गश्त पर निकले कोतवाली थाना प्रभारी

साइकिल से गश्त पर निकले कोतवाली थाना प्रभारी

दतिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य व एसडीओपी के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा अंधेरे में साइकिल से गश्त पर निकले। आपने किसी पुलिस वाले को चार पहिया वाहन से पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर देखा होगा लेकिन एक ऐसे जाबांज थाना प्रभारी कोतवाली को साइकिल से रात्रि गश्त पर देखा गया है।आपको बता दे कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा साइकिल से रात्रि गश्त पर निकले कोतवाली क्षेत्र में वेबजह घूमने वालों को फटकार लगाई।साइकिल से रात्रि गश्त कोतवाली थाना प्रभारी ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और उन्हें चैक किया।जब कोतवाली पुलिस कर्मीयों को पता चला कि कोतवाली थाना प्रभारी साइकिल से रात्रि गश्त पर हैं अचानक साइकिल से रात्रि गश्त पर निकलने से पुलिस कर्मी हक्का बक्का हो गए थे। आरक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक जसवंत, आरक्षक गजेंद्र, सैनिक अखलेश यादव मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *