युवती से छेड़खानी,घर से बाहर निकली युवती से गांव के युवक ने की अश्लील हरकतें

दतिया।सेवड़ा कस्बा के रोहेरा गांव में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी के साथ मारपीट की गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने बताया कि वह किसी काम से अपने घर से बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में इंद्रवीर कुशवाह के घर के पास पहुंची। इंद्रवीर ने यहां उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकतें करने लगा।विरोध करने पर मारपीट की, युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमीन पर पटक दिया और पिटाई भी की। युवती चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन कई लोग वहां इकट्ठा हो गए। पीड़िता ने घरवालों को छेड़खानी की बात बताई। परिजनों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *