मुकेश अंबानी के पास हैं दुनिया की ये पांच कीमती चीजें
Ashish Urmaliya | The CEO Magazine
भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसने मुकेश अंबानी का नाम ना सुना हो। देश के हर घर में मुकेश अंबानी की अमीरियत के किस्से गूंजते हैं और गूँजें भी क्यों ना, वो हैं ही ऐसी सख्सियत। जब बेशुमार पैसा हो तो इंसान की शान-ओ-शौकत में इज़ाफ़ा होना तो लाज़मी है। ज्ञात हो, रिलायंस इण्डस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी न सिर्फ भारत बल्कि एशिया की सबसे अमीर शख्सियत हैं।
फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी लगातार 11 वर्षों से नंबर वन पर काबिज हैं। मौजूदा स्थिति में उनकी कुल संपत्ति करीब 43.9 बिलियन डॉलर है। बीते वर्ष 2018 में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में करीब 3.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि लगभग 21,754 करोड़ रुपये के बराबर है। इसी बढ़ोत्तरी के साथ मुकेश अंबानी, चीन के कारोबारी और अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।
देश और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के पास दुनिया की पांच बेशकीमती चीजों का मालिकाना हक है. जानिए उनके बारे में-
- एंटीलिया- एंटीलिया नाम की 27 मंजिला यह इमारत मुकेश अंबानी का निवास है. यह इमारत 2 बिलियन डॉलर की अनुमानित लागत लागत से बनाई गई है जो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी आवासीय संपत्ति है. बता दें, पहले स्थान पर ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास ‘बकिंघॅम पैलस’ है। निजी आवासीय सम्पत्तियों की बात करें तो ‘एंटीलिया’ दुनिया की सबसे महंगी निजी आवासीय सम्पत्तियों की सूची में पहले स्थान पर है। अंबानी के इस आलिशान घर में करीब 600 लोगों का स्टॉफ काम करता है जो 24सों घंटे घर की देखभाल में लगा रहता है। 27 मंजिला इस घर में दुनिया की लगभग सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. जिनमें स्विमिंग पूल, बॉलरूम, 3 हेलीपैड, मंदिर, गार्डन, 2 मंजिला हैल्थ सेंटर, 6 मंजिला पार्किंग और 50 लोगों के लिए होम थियेटर आदि शामिल हैं।
- एयरबस 319 जेट- मुकेश अंबानी की बेशकीमती सम्पत्तियों में ‘एयरबस 319 कारपोरेट जेट’ भी शामिल है। 25 यात्रियों की क्षमता वाले इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 100 मिलियन डॉलर है. इसमें एक बड़ा एंटरटेन्मेंट केबिन, लग्जरी स्काई बार और फैन्सी डाइनिंग एरिया है, साथ ही इसमें लेदर सीटिंग और खास कॉकपिट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा अंबानी के पास दो अन्य निजी विमान बोइंग बिजनेस जेट-2 और फॉल्कन 900EX हैं।
- बीएमडब्ल्यू 760i- मुकेश अंबानी के पास दुनिया में सबसे सुरक्षित कारों में से एक BMW760Li बुलेट प्रूफ कार है। यह कार बोर्ड कॉन्फ्रेंस सेंटर, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन से लेस है। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए मुकेश अंबानी अक्सर इसी गाड़ी से सफ़र करते हैं। वैसे तो इस कार का बेस प्राइज 300,000 डॉलर है. लेकिन अंबानी के पास उपलब्ध इसके आर्म्ड एडिशन की कीमत 1.4 मिलियन डॉलर है। अंबानी की ये बीएमडब्ल्यू कार भारत की सबसे महंगी कार भी है।
- याच- मुकेश अंबानी के पास लगभग 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा कीमत की याच है। जिसमें 58 मीटर लंबे और 38 मीटर चौड़े सोलर ग्लास रूफ लगे हैं। यह याच दुनिया की तमाम आलिशान सुविधाओं से लैस है। इसमें पियानो बार, लॉन्ज और डाइनिंग एरिया के साथ अतिथियों के लिए पर्सनल सुइट एवं रीडिंग रुम भी है। अंबानी का यह याच समुद्र में एक आलिशान घर की तरह प्रतीत होता है।
- मेबैक 62- मुकेश अंबानी की कीमती संपत्ति में मेबैक 62 कार भी शामिल है जो उन्होंने अपनी पत्नी नीता अंबानी को जन्मदिन के तोहफे के रुप में दी थी। 250 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार वाली इस कार की कीमत एक मिलियन डॉलर से ज्यादा है. यह कार नीता अंबानी की सारी जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाई गई है। इसके अलावा मुकेश अंबानी की संपत्ति में एस्टन मॉर्टिन, मर्सडीज एस क्लास और अन्य लग्जरी कारें भी शामिल हैं।
