दतिया नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही

दतिया। शहर में नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है, जहां कलेक्टर साहब लोगों को स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूक कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रविवार को नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। शहर में कई जगह लगे कचरें के ढेर, वही होटल साई राम के सामने एचडीएफसी बैंक के सामने लगा कचरे का ढेर, जहां एक ओर शहर में आम लोगों में सुपर क्लीन संडे के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है के कलेक्टर द्वारा सुपर क्लीन संडे अभियान चलाया जा रहा है जो जिले के लिए बहुत अच्छी पहल है लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी इसको लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। कर्मचारी कलेक्टर साहब के सामने तो सफाई का दिखावा करते हैं लेकिन बाद में इसको लेकर बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *