कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ मऊरानीपुर तहसील स्तरीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रतिज्ञा पदयात्रा

कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ मऊरानीपुर तहसील स्तरीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रतिज्ञा पदयात्रा

रिपोर्ट सुरेन्द्र द्विवेदी खिलारा

मऊरानीपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई के खिलाफ मऊरानीपुर तहसील स्तरीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा प्रतिज्ञा पदयात्रा क्षेत्र के ग्रामों में निकाली जा रही है। मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हनीफ मलिक के नेतृत्व में ग्राम नयागांव, बरुआमाफ, धायपुरा सहित आसपास के ग्रामों में दिनों दिन बढ़ती जा रही महंगाई के खिलाफ प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई।

इस दौरान पुष्पा वर्मा ने कहा कि रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्यान्न सामग्री, के साथ रोजमर्रा की बस्तुओं में दिन प्रतिदिन वृद्धि होने से आमजन परेशान है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर निकाली जा रही प्रतिज्ञा पदयात्रा में क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। जिससे प्रतीक होता है कि अगले वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार जरुर बनेगी।

इस दौरान हनीफ मलिक, पुष्पा वर्मा, दीनदयाल गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, हिमांशु वर्मा, नीलम यादव, रीता विश्वकर्मा, खुशबू यादव, चेतराम अहिरवार, सुमन यादव, लडवा यादव, उमिला, कृष्णा, ललित किशोर, आशीष, गोविन्द दास, राघवेंद्र, सीताराम, अन्नू, लक्ष्मी, श्रीपत, आशाराम, कमलेश आदि साथ रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *