पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

दतिया। अंगूरी बाई और राधा बाई की रिपोर्ट पर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को एससीएसटी एक्ट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने पूर्व विधायक को विशेष न्यायाधीश श्री मधुसूदन मिश्रा के न्यायालय में पेश किया। यहाँ से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को तीन दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

उक्त मामले में अब सोमवार 17 जनवरी को सुनवाई होगी। मालूम हो कि अंगूरी बाई मोगिया के परिवार ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग करते हुए किला चौक पर लगातार 7 दिन तक धरना दिया था। धरने को सहरिया क्रांति के संजय बेचैन एवं आदिवासी विकास संगठन का साथ मिला था।

वहीं पूर्व विधायक भारती की गिरफ्तारी की खबर लगते ही सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसपी अमन सिंह से मिलकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *