गर्भवती महिलाओं का चैकअप हुआ

मोंठ/झांसी:सीएचसी मोंठ में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, माह के प्रत्येक 9 तारीख को चलाया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं का चेकअप करते हुए, उनकी आवश्यकता अनुसार उन्हें दवा और पोषाहार के बारे में जानकारी दी जाती है। पोषाहार वितरित किया जाता है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं का चेकअप एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाती है। आवश्यकता अनुसार उन्हें आयरन की गोलियां, आयरन के इंजेक्शन दिए गए। हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को झांसी रेफर किया गया। फल वितरित किए गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *