भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान ‘खेल रत्न पुरस्कार’, जिसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था, अब आज से ही टोक्यो ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के सराहनीय प्रदर्शन के बाद हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम पर रख दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नाम देने के लिए देशभर के नागरिकों से कई अनुरोध मिल रहे हैं। इसलिए “उनकी भावना का सम्मान करते हुए, अब से खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा। मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत को विश्वभर में सम्मान और गौरव दिलाया और देशभर के युवाओं की प्रेरणा बने। यह उचित है कि हमारे देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम उनके नाम पर रखा जाए। यह घोषणा उन्होंने अपने एक ट्वीट माध्यम से की।

ओलिंपिक 2020 खेलों में पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के असाधारण प्रदर्शन ने हमारे पूरे देश की कल्पना पर कब्जा कर लिया है। प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि इस खेल के प्रति संपूर्ण देश में एक नए सिरे से रुचि जाग्रत हुई है जो आने वाले समय के लिए बहुत सकारात्मक संकेत है।

PGJsb2NrcXVvdGUgY2xhc3M9InR3aXR0ZXItdHdlZXQiPjxwIGxhbmc9ImhpIiBkaXI9Imx0ciI+4KSm4KWH4KS2IOCkleCliyDgpJfgpLDgpY3gpLXgpL/gpKQg4KSV4KSwIOCkpuClh+CkqOClhyDgpLXgpL7gpLLgpYcg4KSq4KSy4KWL4KSCIOCkleClhyDgpKzgpYDgpJog4KSF4KSo4KWH4KSVIOCkpuClh+CktuCkteCkvuCkuOCkv+Ckr+Cli+CkgiDgpJXgpL4g4KSv4KWHIOCkhuCkl+CljeCksOCkuSDgpK3gpYAg4KS44KS+4KSu4KSo4KWHIOCkhuCkr+CkviDgpLngpYgg4KSV4KS/IOCkluClh+CksiDgpLDgpKTgpY3gpKgg4KSq4KWB4KSw4KS44KWN4KSV4KS+4KSwIOCkleCkviDgpKjgpL7gpK4g4KSu4KWH4KSc4KSwIOCkp+CljeCkr+CkvuCkqOCkmuCkguCkpiDgpJzgpYAg4KSV4KWLIOCkuOCkruCksOCljeCkquCkv+CkpCDgpJXgpL/gpK/gpL4g4KSc4KS+4KSP4KWkIOCksuCli+Ckl+Cli+CkgiDgpJXgpYAg4KSt4KS+4KS14KSo4KS+4KST4KSCIOCkleCliyDgpKbgpYfgpJbgpKTgpYcg4KS54KWB4KSPLCDgpIfgpLjgpJXgpL4g4KSo4KS+4KSuIOCkheCkrCDgpK7gpYfgpJzgpLAg4KSn4KWN4KSv4KS+4KSo4KSa4KSC4KSmIOCkluClh+CksiDgpLDgpKTgpY3gpKgg4KSq4KWB4KSw4KS44KWN4KSV4KS+4KSwIOCkleCkv+Ckr+CkviDgpJzgpL4g4KSw4KS54KS+IOCkueCliOClpCA8YnI+PGJyPuCknOCkryDgpLngpL/gpILgpKYhPC9wPiZtZGFzaDsgTmFyZW5kcmEgTW9kaSAoQG5hcmVuZHJhbW9kaSkgPGEgaHJlZj0iaHR0cHM6Ly90d2l0dGVyLmNvbS9uYXJlbmRyYW1vZGkvc3RhdHVzLzE0MjM1NDAzNzM3MTcwNjE2MzI/cmVmX3NyYz10d3NyYyU1RXRmdyI+QXVndXN0IDYsIDIwMjE8L2E+PC9ibG9ja3F1b3RlPiA8c2NyaXB0IGFzeW5jIHNyYz0iaHR0cHM6Ly9wbGF0Zm9ybS50d2l0dGVyLmNvbS93aWRnZXRzLmpzIiBjaGFyc2V0PSJ1dGYtOCI+PC9zY3JpcHQ+

आपको बता दें, खेलों के इस सर्वोच्च पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र मेडल के साथ 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाती है।

वहीं, प्रधानमंत्री की इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदलकर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ करने के फैसले का स्वागत किया। लेकिन इसी के साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपने राजनीतिक मकसद के लिए महान हॉकी खिलाड़ी के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का नाम भी बदला जाना चाहिए।

सुरजेवाला ने आगे कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश के ऐसे नायक हैं जो अपनी शहादत, विचार और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए जाने जाते हैं, किसी पुरस्कार से नहीं। ‘राजीव गांधी इस देश के हीरो थे, हैं और रहेंगे।” अलावा उन्होंने भाजपा कई अन्य आरोप व सवाल दागे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *