भांडेर विधायक रक्षा संतराम सरोनिया के प्रतिनिधि डॉ संतराम सरोनिया अलग अंदाज में भांडेर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे

भांडेर विधायक रक्षा संतराम सरोनिया के प्रतिनिधि डॉ संतराम सरोनिया अलग अंदाज में भांडेर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे

दतिया। भांडेर विधायक रक्षा संतराम सरोनिया के प्रतिनिधि डॉ संतराम सरोनिया अलंग अंदाजा में गमछा बाद कर भांडेर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और भांडेर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में मरीजों का जाना हालचाल, एनआरसी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मिली अव्यवस्थाएं भड़क गए विधायक प्रतिनिधि, लगा दी फटकार, निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थाओं में अव्यवस्थाएं मिली तथा कुछ कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए।

डॉ सरोनिया ने उपस्थित स्टॉफ से व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डॉ संतराम द्वारा अस्पताल का औचक निरीक्षण किए जाने से अस्पताल स्टॉफ में हड़कंप मच गया। डॉ संतराम सरोनिया सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर डॉ सरोनिया ने हालचाल जाना तथा उन्हें मिल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, लैब, दवा स्टोर का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा अव्यवस्थाओं को देख कर उपस्थित स्टॉफ से नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण के समय बीएमओ डॉ आरएस परिहार मीटिंग में शामिल होने दतिया गए थे। मौके पर डॉक्टर न होने से जनता परेशान हो रही थी। यहां के बाद डॉ सरोनिया ने एनआर सी केंद्र भांडेर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एन आरसी प्रभारी अनुपस्थित मिली। भांडेर विधायक प्रतिनिधि डॉ संतराम सिरोनिया ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी I

गालव ऋषि की तपोभूमि के रूप में जाने जाना वाला शहर, ग्वालियर

जानिये जालौन का इतिहास एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में

पन्ना में घूमने के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *