एसडीएम सिंघई ने पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

एसडीएम सिंघई ने पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

दतिया। अनुविभागीय दण्ड़ाधिकारी दतिया ऋषि कुमार सिंघई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु बनाये गए मतदान केन्द्रों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री सिंघई ने इस दौरान मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की।श्री सिंघई ने जनपद पंचायत दतिया के मतदान केन्द्र सेरसा, ललऊआ, परासरी एवं उनाव मतदान केन्द्रों निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद पंचयत दतिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरार्ज दुबे सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान

जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

नगर पंचायत चिरगांव में धरना दे रहे सफाई कर्मियों के समर्थन में पहुंची भीम आर्मी

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *