
निरिक्षण करने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचे महारानी लक्ष्मीबाई प्राइमरी स्कूल
झांसी|आज जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने महारानी लक्ष्मीबाई प्राइमरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जहां पर बच्चों की उपस्थिति प्रातःकाल लिए जाने के निर्देश दिए और मिड डे मील की गुणवत्ता देखी साथ ही अध्यापकों की उपस्थिति जांची इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई के सख्त निर्देश दिए।

