शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत डेरा सिमरावारी में दी गई दबिश

शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत डेरा सिमरावारी में दी गई दबिश

शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 24.11.2021 को जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त, झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी, झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन-1 व 2 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी, सुश्री नीलम सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झाँसी, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक श्री अंकुर गुप्ता, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक सुश्री हर्षिता देवड़ा व पुलिस थाना बबीना की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा सिमरावारी में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान उक्त स्थल से 350 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत थाना बबीना में 03 अभियोग पंजीकृत कराये गए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *