भूमि पर अवैध कब्जा कर दबंग दे रहे जान से मारने की धमकी

पीड़ितों ने उच्चाधिकारियों से की सख्त कार्यवाही की मांग

झांसी थाना बड़ागांव क्षेत्र अन्तर्गत मौजा डिमरौनी में दबंगों द्वारा भूमि/प्लाटों पर अवैध कब्जा का विरोध करने पर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़ितों ने जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दबंगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर जमीन कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।

शिकायती पत्र में गल्ला मंडी रोड तालपुरा निवासी हरीराम साहू व पवन ठागले (खटीक)पुत्र नरेश कुमार ठागले ने बताया कि उनके व परिजनों के नाम ब्लाक बड़ागांव मौजा डिमरौनी में कई आवासीय प्लाट हैं। जिन पर गांव के ही वीरसिंह यादव, अरविन्द यादव उनके पुत्रों व नाम पता अज्ञात करीब 20 बदमाश क़िस्म के व्यक्तियों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है ।जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तथा भूमि को समतल करने का विरोध किया तो उक्त सभी ने एकराय होकर गाली-गलौच, जाति सूचक शब्दों से सम्बोधित करते हुये मारपीट पर अमादा हो गये इतना ही नहीं वीरसिंह यादव जो कि पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त है ने धमकी देते हुये कहा कि चुपचाप यहां से भाग वर्ना अंजाम बहुत बुरा होगा यहां से कोई जिन्दा वापस नहीं जायेगा। हमारी सरकार आने पर यह जमीन हमारी होगी। उनके खतरनाक इरादे देख वह लोग वहां से चले आये वर्ना वहां गम्भीर वारदात हो सकती थी। पीड़ितों ने वीरसिंह यादव, अरविन्द यादव पुत्रगण नामालूम उनके पुत्रों व अज्ञात करीब 20 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर अवैध कब्जे से भूमि मुक्त कराये जाने की मांग की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *