20 मार्च से 22 मार्च तक तक दतिया फाग महोत्सव का होगा आयोजन

दतिया। सुपर क्लीन संड़े तीन 27 मार्च को समाज के सभी वर्गो के लोगों के साथ-साथ विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक एवं प्राध्यापकगण तथा छात्र-छात्रायें आदि भाग लेंगे। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार की अध्यक्षता में न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यो आदि की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक एसडीएम दतिया ऋषि कुमार सिंघई आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सुपर क्लीन संड़े की जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान दतिया में 27 फरवरी को सुपर क्लीन संड़े तीन का आयोजन किया गया है। इस कार्य में समाज के सभी वर्गो की सहभागिता भी रहेगी। जिससे शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक तथा छात्र-छात्रायें भी स्वच्छता के अभियान में शिरकत कर अपन योगदान देंगे। उन्होंने बताया कि गंदगी एवं कचरा दुनिया में मानव के हाथों से ही फैलता है जबकि पेड़-पौधों से गिरने वाली पत्तियां एवं अन्य चीजें प्राकृतिक खाद के रूप में पेड़ पौधे उपयोग करते है। हमें कचरा फेंकने के स्थान पर कचरे के अनुरूप अलग-अलग प्रकार के डस्टबिन का उपयोग करना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *