डकैती अपहरण एवं हत्या के प्रयास का आरोपी उन्नाव पुलिस की गिरफ्त में

डकैती अपहरण एवं हत्या के प्रयास का आरोपी उन्नाव पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के दिशा निर्देशन मेंअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी कार्णिक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उन्नाव थाना प्रभारी अमर सिंह गुर्जर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई उत्तर प्रदेश के कुख्यात डॉन सरदार सिंह गुर्जर की गैंग का वर्षों से लंबित अपराधी लखन ढीमर पुत्र भैयालाल ढीमर उम्र 27 साल निवासी लकारा डबरा के चांदपुर चौराहे पर वारदात की नियत से खड़ा हुआ है जिस पर तुरंत ही संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी गुर्जर प्रधान आरक्षक नंद किशोर चौबे ,आरक्षक मुनेष बघेल, आरक्षक नीलेश उपाध्याय, आरक्षक अजय यादव के साथ शासकीय वाहन से मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंच अपराधी को धर दबोचा!

पकड़े गए अपराधी पर आईपीसी की धारा 307, 25/27,11/13 जैसे प्रकरणों में मामला पंजीबद्ध था!

बताना चाहेंगे पकड़ा गया अपराधी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुख्यात डॉन सरदार सिंह गुर्जर की गैंग का सदस्य है जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था!

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *