पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जन जागरण यात्रा कल दतिया आएगी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जन जागरण यात्रा कल दतिया आएगी

जन जागरण यात्रा के तहत बड़ौनी में आमसभा की तैयारियों की कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गगन गुप्ता के साथ समीक्षा करते जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र सिंह पठारी, रामू गुर्जर, धर्मेन्द्र दांगी।

मालूम हो कि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह 21 और 22 नवम्बर को केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध आम जनता को जागरूक करने के लिए जन जागरण यात्रा के तहत दतिया आ रहे हैं। 21 नवम्बर को ग्राम बिलोनी में चौपाल पर किसानों से चर्चा होगी तथा रात्रि विश्राम उपरांय में होगा।

22 नवम्बर को उपरांय में प्रभात फेरी के बाद पदयात्रा ग्राम नन्दपुर, सेपुरा, बामरोल,वरगांय, सोनागिर होते हुए बड़ौनी पहुंचेगी। यहां कांग्रेस द्वारा आमसभा रखी गई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *