उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: नए जुड़े मतदाताओं में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं, 5 लाख से ज़्यादा का फ़र्क

उत्तर प्रदेश | वोटर लिस्ट में कुल 52,80,882 मतदाता जोड़े गए। इनमें से 23,92,258 पुरुष, 28,86,988 महिलाएं और 1,636 ने खुद को थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकृत कराया है। वर्तमान में राज्य में कुल 1,74,351 मतदान केंद्र हैं: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने आज ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों की जानकारी दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताए गए आंकड़ों में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि नए मतदाताओं में महिलाओं संख्या पुरुषों से कहीं अधिक है। जो कि लिंग अनुपात की दृष्टि से सुखद आंकड़ा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 में युवा मतदाताओं का दबदबा रहेगा ये भी स्पष्ट है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *