क्या…………? 2018 में 5 हजार भारतीय अमीर देश छोड़ चुके हैं ! गए कहां?

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

जब एक गांव का कोई व्यक्ति धनवान हो जाता है, तो वह शहर का रुख करता है। कारण कई सारे हो सकते हैं, जैसे- बच्चों की शिक्षा, अच्छी जिंदगी (जिसे अंग्रेजी में लैविश लाइफ कहते हैं), पैसे बनाने के और भी ज्यादा अवसर, आदि। यह हमने इसलिए बताया कि, आगे हम जो बताने जा रहे हैं, उससे आप अचंभित न हों। जी हां, पिछले साल भारत के 5000 अमीर लोगों ने देश छोड़ा है। और यह सिर्फ भारत की स्थिति नहीं है. ऐसा पूरी दुनिया में हो रहा है। दुनियाभर के अमीर लोग अपने-अपने देश छोड़ रहे हैं, उन्हें अपना देश रास नहीं आ रहा।

भारत ऐसे देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है, यानि टॉप 3 में से एक। कहने का मतलब, भारत उन तीन देशों में से एक है जहां से सबसे ज्यादा संख्या में अमीर लोग पलायन कर रहे हैं, स्वदेश छोड़ रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि, 2018 में जितने भी अमीरों ने देश छोड़ा है, उससे ज्यादा अमीर लोग भारत में पैदा हो चुके हैं।

टॉप 5 देश –

दुनिया में अमीरों द्वारा स्वदेश छोड़ने वाले देशों की बात करी जाए, तो पहले स्थान पर चीन का नाम है। 2018 में करीब 15 हजार चीनी अरबपति देश छोड़कर जा चुके हैं। इसके बाद रूस, भारत, यूके, फ्रांस और ब्राजील का नाम आता है।

दुनियाभर के अमीर देश छोड़ कर किस देश को भागते हैं?

आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा, कि आखिर दुनियाभर के अमीर अपना-अपना देश छोड़ कर किस देश को अपना घर बनाते हैं? तो बता दें, दुनिया के ज्यादातर अमीर लोग ऑस्ट्रेलिया में अपना नया आशियाना बनाते हैं। दुनियाभर के स्वदेश छोड़ने वाले लोगों को ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।दुनियाभर के करीब 12 हजार लोग ऑस्ट्रेलिया में बस गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद अमेरिका, कनाडा, कैरेबियन, ग्रीस और स्पेन ऐसे देश हैं, जो दुनियाभर के अमीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

खैर, जाने वाले कौन रोक पाया है। ये सभी लोग तो लीगल तरीके से गए हैं, हम तो इल्लीगल तरीके से जाने वालों को भी नहीं रोक पाते। हालांकि, आंकड़े बताते हैं, कि पिछले साल भारत ने जितने अमीर गंवाए हैं उसे कही ज्यादा अमीर देश ने पैदा भी किये हैं। 2018 में सबसे ज्यादा अमीर पैदा करने वाले देशों में भारत चौथे स्थान पर है। सबसे ज्यादा अमीर पैदा करने वाले देशों की लिस्ट में एशिया के 3 देश शामिल हैं, जिनमें चीन भारत और श्रीलंका शामिल हैं। चीन दुनिया के इन देशों की लिस्ट में टॉप पर ही है।

भारत की सबसे बड़ी समस्या ‘धन की असमानता’-

भले ही भारत दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर पैदा करने वाले देशों में से एक है। लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय यह है कि, यहां पर धन की असमानता सबसे अधिक है। यहां का 48 प्रतिशत धन कुछ ही गिने चुने अमीरों के पास है और बाकी का 52 प्रतिशत पूरे देश की आबादी के बीच बंटा हुआ है। पूरी दुनिया का संपूर्ण औसत भी निकला जाए तो इतना फर्क नहीं आता। दुनिया का 36 प्रतिशत धन अमीरों के पास है जबकि 64 प्रतिशत बहुल सामान्य और गरीबों में बंटा हुआ है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *