झाँसी विधानसभा प्रत्याशी

1. रवि शर्मा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रवि शर्मा तीसरी बार विधायकी का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे है । इससे पहले 2 बार के वो विजेता भी रहे है, वर्ष 2012 में 67043 वोट से व वर्ष 2017 में 117873 वोटो से विजय रहे है। रवि शर्मा की आयु 52 वर्ष है, इन्होने बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज झाँसी से वर्ष 1991 में एल.एल.बी किया है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार वर्ष 2020-21 में इनकी आय 216955/- रही है और कुल संम्पत्ति 20500000 है और इनके ऊपर आई.पी.सी. की धारा 141, 148, 427, 339, 341, 332, 323, 504, 506 के तहत मामले दर्ज है।

2. कैलाश साहू

बहुजन समाज पार्टी की ओर से कैलाश साहू को दूसरी बार विधायकी का चुनाव लड़ने के लिए उतारा जा रहा है। वर्ष 2009 के बाई-चुनाव जीतकर वह झाँसी विधानसभा सीट से विधायक बने थे उस समय वो 35944 वोटो से विजयी रहे थे। कैलाश साहू की आयु 46 वर्ष है, इन्होने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से वर्ष 2009 में राजनितिक विज्ञानं से एम.ऐ किया है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार वर्ष 2020-21 में इनकी आय 1181340/- रही है और कुल संम्पत्ति 27471370 है।

3. राहुल रिछारिया

कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल रिछारिया को पहली बार विधायकी के चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। राहुल रिछारिया की आयु 48 वर्ष है, इन्होने सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से वर्ष 2009 में एम.बी.ऐ किया है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार वर्ष 2021 -22 में इनकी आय 2655783/- रही है और कुल संम्पत्ति 47406500/- है और इनके ऊपर आई.पी.सी. की धारा 171 के तहत मामला दर्ज है।

4. सीताराम कुशवाहा

समाजवादी पार्टी की ओर से सीताराम कुशवाहा को पहली बार विधायकी के चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले वो 2 बार बहुजन समाज पार्टी से विधायकी के चुनाव लड़ चुके है, वर्ष 2012 में 58963 वोटो व 2017 में 62095 वोटो के साथ दोनों हे चुनावों में दूसरे स्थान पर रहे है। सीताराम कुशवाहा की आयु 75 वर्ष है, इन्होने यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट किया है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार वर्ष 2020-21 में इनकी आय 514060/- रही है और कुल संम्पत्ति 24700000/- है और इनके ऊपर आई.पी.सी. की धारा 188 के तहत मामला दर्ज है।

5. सादिक अली

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पहली बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और उनकी ओर से सादिक अली पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे है। सादिक अली की आयु 51 वर्ष है, इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार वर्ष 2020-21 में इनकी आय 503350/- रही है।

6. शरद प्रताप सिंह

बुंदेलखंड क्रांति दल से शरद प्रताप सिंह पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे है। शरद प्रताप सिंह की आयु 36 वर्ष है, इन्होने बुंदेलखंड महाविद्यालय झाँसी से वर्ष 2016 में एल.एल.बी की है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार इनकी कुल संम्पत्ति 400000/- है।

8 . बी.एल. भास्कर

आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रही है और उनकी ओर से बी.एल. भास्कर पहली बार झाँसी सीट से विधायकी का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे है। बी.एल. भास्कर की आयु 51 वर्ष है, इन्होने बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज झाँसी से वर्ष 1996 B.Ed और 2005 एल.एल.बी की है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार वर्ष 2021 -22 में इनकी आय 341291/- रही है और कुल संम्पत्ति 550000 /- है।

9. संजीव कुमार सिंह

राइट टु रिकॉल पार्टी की ओर से संजीव कुमार सिंह पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे है। संजीव कुमार सिंह की आयु 38 वर्ष है, इन्होने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी से वर्ष 2007 में बी.टेक किया है। इन्होने जो शपथ पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौपा है उसके अनुसार इनकी कुल संपत्ति 1640000 है।

10. अनूप सिंह

अनूप सिंह निर्दलीय पहली बार विधायकी का चुनाव लड़ने मैदान में उतरे है। अनूप सिंह की आयु 36 वर्ष है, इन्होने यूपी से इंटरमीडिएट किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *