Ashish Urmaliya ||Pratinidhi Manthan

इंडियालगातार डिजिटल होता जा रहा है, सरकार इंडिया को डिजिटल बनाने की पुरजोर कोशिश में लगीहुई है। इन्हीं प्रयासों के चलते आज गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर भारत द्वारा बनायेगए कई सारे उपयोगी एप्स मौजूद हैं। आज हम यहां पर आपको ऐसे ही कुछ ख़ास सरकारी एप्सके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत उपयोगी होंगे। तो आइये जानतेहैं… 

My Gov App-

Image

यह एप आपके और देश के लिए बहुत उपयोगी है, क्योंकि इस प्लेटफार्म के जरिये आप सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों को सुझाव दे पाते हैं और खास बात यह है, कि अधिकतर सुझावों पर अमल भी किया जाता है। तो अगर आपके पास सरकार के लिए किसी योजना या बदलाव  से जुड़ा सुझाव है या कोई आईडिया है, तो एप डाउनलोड करिये और सुझाव दीजिए। यह एप गूगल प्ले व एप स्टोर पर उपलब्ध है।

DigiLocker App-

Image

इस एप में आप अपने जरूरी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, आधार कार्ड आदि को डिजिटल फॉर्मेट में रख पाते हैं। इसमें आप अपने स्कूल कॉलेज के सभी सर्टिफिकेट भी सुरक्षित रख पाते हैं, जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगा। आपको हमेशा अपने साथ दस्तावेजों की हार्ड कॉपी नहीं रखनी पड़ेगी। एप 7.2 एमबी का है जो गूगल प्ले व एप स्टोर पर उपलब्ध है।

Voter Helpline App-

Image

इस एप पर यूजर को चुनाव से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही इस एप पर आपको एक-एक कैंडिडेट से लेकर नामांकन तक की सारी जरूरी जानकारी मिलती है। इस एप की मदद से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर पाते हैं। यह एप भी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है जिसका साइज़ तकरीबन 16 एमबी है।

Himaat Plus App-

Image

यह एप खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस एप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होता है। जब भी यूजर किसी मुश्किल परिस्थिति में होता है तो वो इस एप के माध्यम से पुलिस को अलर्ट भेज सकता है। जानकारी सीधा दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचती है। इतना ही नहीं इस एप के जरिये अलर्ट भेजने के बाद दिल्ली पुलिस को यूजर की लोकेशन और ऑडियो जैसे जानकारी भी मिल जाती है। 

M Aadhaar App-

Image

यूआईडीएआई का यह एप आपके लिए बहुत काम का है। इसमें आप अपना आधार कार्ड डिजिटल फॉर्मेट में रखने के साथ ही अपनी बायोमेट्रिक जानकारी भी सुरक्षित रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस एप के जरिये आप किसी को भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं। इस एप का साइज 45 एमबी है।  

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *