अधिकारियों के साथ दतिया थीम पार्क के निर्माण कार्य का अवलोकन

दतिया , / गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से दतिया नगर में पर्यटक एवं नागरिकों के लिए दतिया थीम पार्क की सौगत मिली है। जो पर्यटकों के लिए एक आकर्षक का केन्द्र बनेगा। दतिया थीम पार्क शीघ्र ही पूर्ण होने पर दतियावासी इसका लाभ ले सकेंगे।कलेक्टर श्री संजय कुमार ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, तथा संबंधितअधिकारियों के साथ दतिया थीम पार्क के निर्माण कार्य का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क का कार्य अप्रैल माह तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के निर्देश देते हुए कहा कि अप्रैल माह में कार्य पूर्ण होने पर जून-जुलाई में पौधरोपण का कार्य किया जायेगा।गौरतलब है कि पार्क के पूर्ण होने पर दतिया शहर का नजारा कुछ अलग ही दिखई देगा। पहाड़ी पर बन रहे पार्क से वीर सिंह पैलेस एवं लाला का ताल का मनमोहक दृश्य दिखाई देगा। लाला के तालाब में शीघ्र ही एक क्रूज एवं पांच वाटर वोट भी शुरू की जायेगी। जो सैलानियों एवं पर्यटक नौकायन का भी आनंद ले सकेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *