चिरौला थाना

दतिया / पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल सिंह मौर्य,एवं एसडीओपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में थाना प्रभारी चिरूला शशांक शुक्ला द्वारा पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्वालियर से नौ साल पुराने प्रकरण मे फरार स्थाई वारंटी व दो हजार का इनामी हरजेन्दर पुत्र सरदूल सिंह सरदार नि. ग्वालियर को जिला ग्वालियर से गिरफ्तार किया। स्थाई वारण्टी हरजेन्दर पुत्र सरदूल सिंह सरदार नि. ग्वालियर धारा 279,337,338 ताहि में फरार चल रहा था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। उक्त कार्रवाई उनि शशांक शुक्ला थाना प्रभारी थाना चिरूला , प्रआर राजीव वर्मा, आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक अविनाश,आरक्षक अनिल बाजपेई आर राहुल गुर्जर ,आर बृजेश म॰आरक्षक मोनिका की अहम भूमिका रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *