बहादुर पाल

दतिया। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवार को संबल योजना का लाभ दिया जाता है जिसके मुताबिक किसी व्यक्ति की प्राकतिक आपदा में मौत होने पर चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है परंतु एक दिव्यांग युवक डेढ़ साल से अपने बड़े भाई की मौत होने के बाद अनुग्रह राशि के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा है। बकौल दिव्यांग बहादुर पाल उसके बड़े भाई की डेढ़ साल पहले खेती किसानी करते समय मौत हो गई थी उसे जगरीले कीड़े ने काट लिया था जबसे वह डेढ़ साल से कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा है।उसे अभी तक अनुग्रह राशि नही दी गई है कई बार जनसुनवाई में भी गुहार लगा चुके है बहादुर पाल दिव्यांग होने के बावजूद नही की जा रही सुनवाई 20 किलोमीटर दूर से ट्रॉयसाइकिल से आते है कलेक्ट्रेट

ग्रह मंत्री ने लिखा कलेक्टर को पत्र

ग्राम चितुवा निबासी दिव्यांग बहादुर पाल के बड़े भाई किमौत के बाद उसे अनुग्रह राशि मिलने में देरी क्यों हो रही उसको लेकर के ग्रहमन्त्री डा नरोत्तम मिश्रा ने 8 जनवरी 2022 को कलेक्टर के नाम पत्र जारी किया जिसमें शीघ्र बहादुर पाल को अनुग्रह राशि मुहेया कराने एवँ देरी क्यो की जा रही इसकी जांच कराने को निर्देशित भी किया गया है अब देखना यह है कि शासन प्रशासन दिव्यांग युवक को कब तक अनुग्रह राशि मुहेया कराता है।–

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *